कान्फ्रेंस के आर्गेनाइजिंग
प्रेसीडेंट एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर ओर डीन डा. वी.डी. सिन्हा ने
बताया कि जयपुर में होने वाली इस सेमीनार में नए डाक्टर्स और मेडिकल
स्टूडेंट को सीखने को मिला। खासकर इटली से डा. ग्यूसेप सिनेली, जर्मनी से
जोचिम ओरटेल, दक्षिण अफ्रीका के लेवेलिन पैडेची ने विस्तृत तौर पर इन
तकनीक की जानकारी दी और सवालों के जवाब दिए। खास तौर पर सिर में ट्यूमर,
पानी भरना, पीयूष ग्रंथि से होने वाली बीमारियां, रीढ की हड्डी में डिस्क
सबंधी समस्याएं, स्लिप डिस्क, डिस्क का हटने संबंधी समस्याएं की लाइव
सर्जरी की। इनमें होने वाली दिक्कतों को दूर करने के तरीके बताए।