जयपुर।
आने वाले दिनों में मस्तिष्क की सर्जरी और भी आसान होने वाली है। इसमें
थ्री डी, एचडी, नेवीगेशन जैसी तकनीक का उपयोग होने वाला है। इससे
एन्डोस्काॅपिक सर्जरी में काम में लिया जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि
मरीज के आसपास के हिस्से को कम से कम चीरफाड करनी होगी। केवल बीमारी वाली
जगह पर जाकर चीरा लगा कर इसे दूर किया जा सकेगा।
उपकरणों में लगे
कैमरे इसे आसान करेंगे, आसपास के हिस्से का साफ और बड़ा व्यू दिखाई देगा
जिससे डाक्टर सीधे बीमारी वाली जगह जाकर सर्जरी कर सकेंगे। खासकर मिर्गी
जैसे रोगों में इस तकनीक पर काम भी शुरु कर दिया गया है। अमेरिका और जापान
के बाद अब भारत के बड़ों शहरों में और बड़े मेडिकल संस्थानों में इसका
उपयोग शुरु कर दिया गया है। जयपुर में हुई न्यूरोएन्डोकॅान में आए देश के
जाने माने डाक्टर्स ने इस तकनीक को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर जोर
दिया। कान्फ्रेंस के आर्गेनाइजिंग चेयरमैन डा. हेमंत भारतीय ने बताया कि
तीन दिन तक चली इस कान्फ्रेंस के समापन सत्र में आए डाक्टर्स जिनमें मुम्बई
से डा, सीई देवपुजारी, डा.सांखला, दिल्ली एम्स से डॉ बी एस शर्मा, आशीष
सूरी, डा.शरत चन्द्रा बेंगलुरु से एनके वेंकटरामन,लखनऊ से डॉ अवधेश
जायसवाल, डा. सुबोध राजू, डा. रामदास साहू, डा. श्रीनिवास, डा. यादराम
यादव, समेत चैन्नई, कोचीन वेल्लूर और राजस्थान से आए डॉक्टर्स ने इसी पर
जोर दिया कि न्यूरोएन्डोस्काॅपी में इन सभी तकनीक का उपयोग किया जाए जिसका
ज्यादा से ज्यादा मरीज को मिल सके।