Brahmin society continues Devnani protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्राह्मण समाज का देवनानी विरोध जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 4:32 PM (IST)
ब्राह्मण समाज का देवनानी विरोध जारी
अजमेर। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी और ब्राह्मणों के बीच हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसे लेकर सोमवार को समाज के प्रतिनिधियों ने बजरंगगढ़ सर्किल पर प्रदर्शन किया और अपने खून से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा। अब ये खत सभी के कार्यालय या निवास पते पर भेजे जाएंगे। इन्होंने शिक्षामंत्री से सार्वजनिक रुप से माफी मांगे जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने समाज की एकजुटता की बात कहते हुए कहा कि जब तक देवनानी माफी नहीं मांगेगे, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने जयपुर में अपने प्रोफेसर विवाद का उदाहरण देते हुए पंडितों का जिक्र किया था। जिसके बाद से ही ब्राह्मण समाज इस मुद्दे को लेकर आंदोलनरत है और अपना रोष व्यक्त कर रहा है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement