बारां। भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने घर - घर जाकर आमजन से चाइना उत्पादो को इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। जिला महामंत्री सत्येन्द्र सिंह केदाहेड़ी एवं नगर महामंत्री शम्भूदयाल नागर ने बताया कि आगामी त्यौहार दीपावली पर हम सब मिलकर चाइना उत्पाद जैसे कि पटाखे, इलेक्ट्रोनिक्स आइटम एवं अन्य सामान नहीं खरीदे। इसके विकल्प मे हम भारत निर्मित सामान खरीदे वैसे भी चाइना के सामान दिखने मे सस्ते लगते है जिनकी बाद मे कोई गारंटी नहीं होती है।
हम चाइना के सामान खरीद कर हम हमारे पैरो पर ही कुल्हाड़ी मार रहे है। क्योकि इस तो हम उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रहे है एवं भारतीय लघु उद्योगो को नुकसान पहुंचा रहे है।
इस मौके पर मोर्चा के पदाधिकारियों ओम सारस्वत, गोविन्द चक्रवति, सुजाउद्दीन, हेमराज सहरोद, मधुसुदन शर्मा, मधु नागर, प्रवीण सिसोदिया, नगर अध्यक्ष वैष्णव, योगेश राठी, संजय सिंघानिया, श्याम माहेश्वरी, पवन नामा, राजकुमार माहेश्वरी आदि कार्यकर्ताओ ने घर - घर जाकर चाइना उत्पादो का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया।