boy murder in sambhal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिन दहाड़े युवक की मौत से ग्रामीणों में दहशत

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 6:57 PM (IST)
दिन दहाड़े युवक की मौत से ग्रामीणों में दहशत
संभल। सरकार अपराध रोकने के लिए तमाम प्रयास कर रही है लेकिन अपराधियों पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला थाना बहजोई के गांव मचखेड़ा का है। जहाँ एक 22 वर्षीय युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मचखेड़ा का रहने वाला मृतक युवक अपने घर पर था जिसको अज्ञात बदमाश ने खेत पर बुलाया। खेत पर पहुंचते ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने मृतक के भाई को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुँच गए। जिसके बाद लोगों ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement