Advertisement
खेलों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कोच और मैदान दोनों तैयार : विवेक वर्मा

युवा सेवा एवं खेल विभाग में बास्केटबाॅल के सीनियर कोच ने अभी ज्वाइन किया है जबकि वाॅलीबाॅल, बास्केटबाॅल, कबडडी के कोच पहले से ही तैनात थे। इसके अलावा हाॅकी के कोच भी सुजानपुर में लगभग 80 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। गौर रहे कि हमीरपुर जिला के खिलाड़ी अच्छा प्रशिक्षण मिलने के बाद राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। एथलेटिक में भी हमीरपुर जिला के खिलाड़ी कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा महाविद्यालयों में भी एथलेटिक और अन्य कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
बजट आने पर कराई जाएगी खेल प्रतियोगिताएंः
युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा फेस्टिवल या अन्य कार्यक्रमों के दौरान खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। अप्रैल माह में नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है लेकिन अभी बजट आना बाकी है। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों में रूचि पैदा होती है और उत्साह बढ़ता है।
इस बारे में जिला खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि विभिन्न खेलों में कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिसके बजट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बजट आने के बाद यूथ फेस्टिवल, ट्रेनिंग करना और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


