Advertisement
नेताजी के बयान ने काेढ़ में खाज कर दी

हालांकि सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश मिश्रा का कहना है कि हाईकमान यानि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जो निर्णय होगा, वही अन्तिम रूप से मान्य होगा। फिलहाल हम अभी चुनाव पूरी मजबूती से लड़ रहें है। हसन रूमी का कहना है नामांकन के दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातचीत हुई थी वहां से हरी झण्डी मिलने के बाद ही नामांकन कराया गया है। ऐसा ही कुशवाहा का कहना है। पर जिस प्रकार से सपा के प्रत्याशी चुनावी कमर कसे हुए है उससे कांग्रेस को यह भय सता रहा है कि भले ही सपा से इनका सिंबल छिन जाय पर नेता जी कहने पर कहीं भीतरघात हो गया तो लड़ाई में पिछड़ न जायगें। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि दबाव बनाकर जल्द से जल्द सपा प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस ले लिया जाय।
गठबंधन के बोल
कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि कांग्रेस कानपुर की तीन सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने जा रहें है। रही बात सपा के प्रत्याशियों की तो इसका फैसला उन्ही के हाईकमान को करना है। उम्मीद है कि जल्द ही उनके प्रत्याशी मैदान छोड़ देंगे। सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि गठबंधन के तहत जो भी ऊपर से आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।
मतदाता भी भ्रमित
चुनावी माहौल में तीनों क्षेत्र के मतदाता यह नहीं समझ पा रहें है कि कौन किस पर भारी पड़ रहा है। गोविन्द नगर के मो. हारून का कहना है कि पहले पारिवारिक झगड़ा और अब गठबंधन होने के बाद सीट का निश्चित न होने से भ्रम की स्थित बनी हुई है। रणजीत सिंह का कहना है कि सपा की अनिश्चितता से चुनावी चर्चाएं जोर नहीं पकड़ रही हैं। गोविन्द नगर के पापा चाय की दुकान पर मुलायम सिंह यादव के बयान पर लोगों ने चर्चा कर भाजपा की जीत का रास्ता साफ बताया।
स्क्रूटनी का इंतजार
कांग्रेस को नामांकन खत्म होने के बाद स्क्रूटनी का इंतजार है। बताते चलें कि सिंबल से नामांकन होने की स्थित में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष स्क्रूटनी से पहले हस्ताक्षर करके सिंबल वापस लिया जा सकता है। इसके लिए फार्म बी भरना होता है, इसकी सबसे खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर फैक्स के माध्यम से फार्म भेजता है तो मान्य नहीं होगा। ऐसे में कांग्रेस एक फरवरी को 11 बजे का इंतजार है। बताते चलें कि कानपुर में 31 जनवरी तक नामांकन है और एक फरवरी को 11 बजे से स्क्रूटनी शुरू हो जाएगी।
[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


