Booth wise allocation of EVMs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूथ वार हुआ ईवीएम मशीनों का आवंटन

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 8:47 PM (IST)
बूथ वार हुआ ईवीएम मशीनों का आवंटन
हाथरस। विधानसभा हाथरस, सादाबाद तथा सिकन्दराराऊ के कुल 1187 पोलिंग बूथ के लिए मंगलवार को रिजर्व ईवीएम सहित कुल 1307 ईवीएम (इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन) का द्वितीय रेण्डमाइजेशन तीनों सामान्य प्रेक्षकगण, प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में सम्पन्न रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोलिंगबूथ वार ईवीएम के आबंटन हेतु द्वितीय रैण्डमाइजेशन की कार्यवाही के बारे में प्रत्याशियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र हाथरस, सादाबाद और सिकन्दराराऊ में कुल 1187 पोलिंग बूथ के अलावा दस फीसदी बतौर रिजर्व ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया जा रहा है। ईवीएम की रैण्डमाईजेशन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा सादाबाद के प्रेक्षक बीआर जाधव, विधानसभा हाथरस के प्रेक्षक पन्नालाल सोलंकी तथा विधानसभा सिकन्दराराऊ के प्रेक्षक शेखर वर्मा मौजूद थे।
एनआईसी प्रभारी सोमेशकुमार अग्रवाल ने द्वितीय रैण्डमाइजेशन के बारे में तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा हाथरस के 409 पोलिंग बूथ, विधानसभा सादाबाद के 392 पोलिंग बूथ तथा विधानसभा सिकन्दराराऊ के 386 पोलिंग बूथ के लिये कुल 1187 ईवीएम तथा दस फीसदी बतौर रिजर्व 120 ईवीएम आबंटन की कार्यवाही की गयी है।

[@ UP ELECTION: आने वाले समय में अखिलेश की चुनौतियां]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement