Bolero collided with a roadside dumper: Four members of the same family died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सड़क किनारे डंपर से टकराई बोलेरो : एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 21 सितम्बर 2024 4:49 PM (IST)
सड़क किनारे डंपर से टकराई बोलेरो : एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
ओरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शनिवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। नोएडा से कानपुर के कल्याणपुर जा रही एक बोलेरो गाड़ी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के 137.6 किलोमीटर के निकट खड़े डंपर से जा टकराई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पीयूष यादव, नीता यादव, संजू उर्फ संजना और आरव के रूप में हुई, जो सभी सूरजपुर, नोएडा के निवासी थे। यह हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो गाड़ी हरनागरपुर के समीप अचानक खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें फंसे सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एरवाकटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को काटकर उसमें फंसे शवों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने मामले की जांच की निगरानी की। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को हादसे की सूचना दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement