कपूरथला। कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित गुरु नानक ऐवन्यू इलाके में शुक्रवार की प्रात: उस समय सनसनी फैल गई, जब कारखाने के गेट की ग्रिलों पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की लटकी हुई लाश मिली।
किसी राहगीर ने लाश को देख पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मृतक कुलदीप सिंह (55) पुत्र सेठ माधो राम निवासी मोहल्ला प्रीत नगर शुक्रवार को गुरु नानक एवेन्यू स्थित एक कारखाने के गेट से बाहर लकड़ी की सीढिय़ों के ऊपर किसी कपड़े से मुंह ढकी हुई लाश मिली, तभी वहां से गुजरने वाले किसी राहगीर ने लाश को देख पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच की, लेकिन मृतक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मृतक के बेटे के मुताबिक उसका पिता रोजाना सुबह सैर करने के लिए जाते थे। आज भी वह सैर करने गए, लेकिन घर नहीं लौटे। तभी उन्हें पता चला कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। मृतक के बेटे सनमदीप ने आरोप लगाया कि उसके पिता की किसी ने हत्या की हो सकती है क्यों की सुबह तो वह घर से ठीकठाक सैर करने के लिए निकले थे। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस अब उस कैमरों को खंगालने में जुट गई है। थाना सिटी के एसएचओ जरनैल सिंह व पीसीआर के कर्मचारियों ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और मामले की जांच जारी है।