Board exams begin in up -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बोर्ड की परीक्षाएं शुरू

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 1:55 PM (IST)
बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
मेरठ में विश्व के सबसे बड़े बोर्ड उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। यूपी बोर्ड की परिक्षा का आज पहला पेपर हिंदी का रखा गया है। 10 वीं और 12 वीं के छात्र परीक्षा देने के लिए काफी उत्सुक हैं। कुछ छात्रों के चेहरे पर पहली बार परीक्षा देने की खुशी है। तो किसी के चेहरे पर नर्वस पन भी है। बात करे अगर मेरठ की तो यहाँ करीब 96491छात्र - छात्राएं 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं देंगे। जिसमें से करीब 50,791 छात्र दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं। साथी ही 45700 छात्र 12 वीं की परीक्षा देंगे। उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन से ठीक पहले नकल विहीन परीक्षा कराना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लिए एक बड़ी चुनौती है। जिसके लिए मेरठ में 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। साथ ही पूरे जिले को 10 जोन में बांटा गया है। नकल रोकने के लिए नौ सचल दस्ते भी लगाए गए हैं। जो अलग-अलग सेंटर्स में जाकर नकल करने और कराने वालों पर लगाम कसेगे। शिक्षा विभाग अलर्ट है। साथ ही जिला प्रशासन भी नकलविहीन परीक्षा कराने में जुटा हुआ है। वही छात्र - छात्राओं की माने तो परीक्षा को लेकर छात्रों में नर्वसनेस देखने को जरूर मिली है। लेकिन पहली बार बोर्ड का एग्जाम देने की खुशी भी है ।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement