Advertisement
बच्चों की लड़ाई में बहा खून, दबंग महिलाओं ने युवती को बेरहमी से पीटा – कैंसर पीड़ित दादी तक को नहीं बख्शा

पुलिस बनी रही मूकदर्शक
घटना के तुरंत बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस चौकी पर शिकायत की, लेकिन उन्हें वहां से सिर्फ आश्वासन मिला – कार्रवाई नहीं। शायद ये मामला भी फाइलों में धूल फांकता रहता, अगर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न होता। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज करने की औपचारिकता शुरू की।
पर सवाल ये है कि क्या वीडियो के बिना इंसाफ अब मिलना बंद हो चुका है? पीड़ित परिवार अब भी थाने और चौकी के चक्कर काट रहा है, दर-दर भटक रहा है, न्याय की उम्मीद में।
अब सवाल सिस्टम से है
क्या दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी? क्या कैंसर से पीड़ित वृद्धा को धक्का देने वाली महिलाओं पर भी गंभीर धाराएं लगाई जाएंगी? या फिर यह मामला भी धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?
इस घटना ने न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि अब इंसाफ सिर्फ वीडियो पर निर्भर है।
न्याय के इस संघर्ष में, अब पूरा इलाका देख रहा है – क्या कुशीनगर पुलिस अपने कर्तव्य निभाएगी? या पीड़ित परिवार को न्याय की तलाश में भटकना ही पड़ेगा?
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुशी नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


