काहिरा। मिस्र के अशांत क्षेत्र उत्तरी सिनाई प्रांत में रविवार को हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एमईएनए के हवाले से बताया कि विद्युत कंपनी के वाहन को निशाना बनाकर यह हमला किया गया जो मरम्मत के लिए जा रहा था।