BJPs three-day training class ends in Bundi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूंदी में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2023 11:43 PM (IST)
बूंदी में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन
-भाजपा राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने ली बैठक -बूथ सशक्तिकरण अभियान को मजबूत करने का दिया लक्ष्य बूंदी। भाजपा ने बूंदी में राजस्थान के विस्तारको के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के समापन को संबोधित किया।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन के तीसरे दिन राजस्थान की 200 विधानसभाओं से आए हुए सभी विस्तारको को बूथ शसक्तिकरण अभियान को मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने विस्तारको एवं भाजपा पदाधिकारियों को बूथ संगठन संरचना से अवगत कराते हुए हर बूथ को मजबूत करने के निर्देश दिए। एवं बूथ स्तर पर आगामी दिनों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए और बूथ सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने आगामी चुनाव के लिए भाजपा विस्तारको को मजबूती से जुटे एवं आगामी दिनों में विधानसभा पर 48 घंटे का प्रवास, मंडल पर 24 घंटे का प्रवास, शक्ति केंद्र पर 12 घंटे का प्रवास और बूथ पर 6 घंटे का प्रवास किया जाएगा। बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। हर मंडल स्तर पर आगामी दिनों में बिजली और पानी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन जन आंदोलन किए जाएंगे।
प्रशिक्षण वर्ग सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मदन दिलावर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं के.पाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा विस्तारक अभियान के प्रभारी विजेंद्र पूनिया, विस्तारक अभियान के प्रदेश संयोजक राजेश गुर्जर, भाजपा जिला प्रभारी आनंद गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा, बूंदी विधायक अशोक डोगरा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा उपस्थित रहे । प्रशिक्षण वर्ग अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया गया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement