bjp will win in all five states said yogi adityanath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सभी पांच राज्यों में खिलेगा कमल: योगी आदित्यनाथ

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 5:58 PM (IST)
सभी पांच राज्यों में खिलेगा कमल: योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्‍यों में चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि सभी राज्यों में भाजपा की जीत होगी। साथ ही योगी ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी पांचों राज्‍यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में परिवर्तन रैलिया संपन्न हो चुकी है और उन्हे जनता का बहुत प्यार मिला है।
योगी ने कहा कि हम लोगों की बूथ कमेटियां चुनावी रणक्षेत्र में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम चाहते हैं कि चुनाव की घोषणा के साथ अब आगे की कार्रवाई प्रारम्‍्भ हो और उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बने। यूपी में सपा-बसपा से अब जनता को मुक्ति मिलेगी। पत्रकारों के सवाल भाजपा ने मुख्‍यमंत्री का चेहरा डिसाइड नहीं किया है पर जवाब देते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कोई वंशवादी, परिवारवादी और जातिवादी पार्टी नहीं है। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और वो प्रदेश के हित में फैसला लेने में सक्षम है।
योगी ने गुंडाराज को दूर भगाकर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा देने की बात कही। साथ ही केन्द्र की तरह राज्य में भी अच्छा कार्य करने का वादा किया।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement