कनखल (हरिद्वार)। शारदा और ज्योर्तिपीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं बनाएगी। जगतगुरु शंकराचार्य ने यहां स्थित मठ में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘पिछले करीब दो वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे लगे कि रामलला का मंदिर बनने जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि मंदिर को लेकर स्वार्थपूर्ण राजनीति चल रही है। मौजूदा केंद्र सरकार राम मंदिर के नाम का सहारा लेकर सत्ता में आ गई, लेकिन कुर्सी पर बैठते ही राम को भूल गई।