BJP will never develop ram Mandir says Shankaracharya Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BJP नहीं बनाएगी राम मंदिर:शंकराचार्य

khaskhabar.com:
BJP नहीं बनाएगी राम मंदिर:शंकराचार्य
शंकराचार्य ने कहा, ‘‘यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा के कार्यकाल में ही मंदिर बनेगा। हकीकत यह है कि भाजपा कभी राम मंदिर नहीं बनाएगी। राम केवल एक पार्टी के नहीं हैं। पूरे विश्व का उन पर अधिकार है। मंदिर का निर्माण विद्वान और संत मिलकर करेंगे।’’ ‘भारत माता की जय’ बोलने को लेकर छिड़े विवाद पर शंकराचार्य ने कहा कि भारत माता की धरती पर रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। भारत माता सभी की मां हैं। अंग्रेजों के शासन काल में भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे लाखों देशभक्त भारत माता की जयकार करते हुए शहीद हो गए। ‘भारत माता की जय’ बोलने से किसी को परहेज नहीं करना चाहिए। उत्तराखंड के सियासी संकट के लिए शंकराचार्य ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत हरीश रावत की सरकार को गिराया है। केंद्र सरकार ने हरीश रावत के विकास कार्यों से चिढक़र यह कार्रवाई की है। (IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement