BJP will make a protest in Bilaspur too, Gundaraj and Mafia Raj remain main issues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:33 pm
Location
Advertisement

बिलासपुर में भी होगा भाजपा का प्रदर्शन, गुंडाराज व माफियाराज रहेंगे मुख्य मुद्दे

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 जुलाई 2017 12:27 PM (IST)
बिलासपुर में भी होगा भाजपा का प्रदर्शन, गुंडाराज व माफियाराज रहेंगे मुख्य मुद्दे
बिलासपुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा व्यापक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार, गुंडाराज व माफियाराज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर में 21 जुलाई को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी तथा प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के साथ प्रदेश सरकार की नाकामियों तथा अराजक तत्वों को संरक्षण देने तथा कानून व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम रहने का पर्दाफाश करेगी। उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य, जिला मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व सदस्य, जिला सम्बंधित प्रदेश में पदाधिकारी व सदस्य, मण्डलों के सभी पदाधिकारी व सदस्य व मोर्चों के पदाधिकारी व सदस्य के अलावा सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

प्रेस को जरी बयान में भाजपा जिला महामंत्री भीम सिंह चंदेल ने बताया कि कोटखाई प्रकरण से सरकार की पोल खोल चुकी है तथा गुंडों, नाशाखोरों, माफियों तथा अराजक तत्वों को संरक्षण देने वाली सरकार जा असली चेहरा सामने आया है। कोटखाई प्रकरण में दोषियों को पकड़ने की बजाय उन्हें बचाने के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपनाये जा रहे हैं तथा दिखावे के लिए जनता की आँखों में धूल झोंकी जा रही है।
आगे उन्होंने कहा कि कोटखाई में गुड़िया सा​मूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड जैसे घिनोने अपराध को लेकर पूरे प्रदेश के लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सरकारी तंत्र अपराधियों को पकड़ने व सच को सामने लाने की बजाय गुमराह करने में लगा है। नतीजन प्रदेश में कानून व्यवस्था की जगह जंगलराज कायम हो चुका है। अब भाजपा प्रदेश सरकार, प्रशासन व सरकार में शामिल प्रतिनिधियों के कारनामों का कच्चा चिटठा घर घर पहुंचाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement