BJP will be out of Haryana on October 4 Bhupendra Singh Hooda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा से 4 अक्टूबर को बाहर होगी भाजपा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

khaskhabar.com: रविवार, 18 अगस्त 2024 10:02 PM (IST)
हरियाणा से 4 अक्टूबर को बाहर होगी भाजपा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
करनाल । हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 4 अक्टूबर को भाजपा हरियाणा से बाहर हो जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यहां पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाबी समाज ने बहुत मेहनत की है। हरियाणा के विकास में पंजाबी समाज का काफी योगदान है। कांग्रेस की सरकार आने पर उनके कल्याण के लिए बोर्ड बनाया जाएगा। हर जगह उनका मान-सम्मान किया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "4 अक्टूबर को भाजपा हरियाणा से बाहर होगी।"
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर पिछले 10 साल में हरियाणा को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य आज महंगाई और बेरोजगारी में नंबर-1 है। भाजपा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अस्थाई नौकरी दे रही है। सरकार युवाओं के साथ मजाक कर रही है।
उन्होंने भाजपा को "झूठ की दुकान" बताते हुए कहा, "स्थाई नौकरी के लिए दो लाख पद रिक्त हैं। हमारी सरकार बनने के बाद पहले साल एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। उसके बाद हर साल 50 हजार नौकरी देंगे।"
मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के विधायक और हाईकमान को करना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने साढ़े नौ साल क्या किया है, उसका जवाब दे। भाजपा ने किसानों को लूटा। डीजल का दाम काफी बढ़ गया है।
राज्य के पूर्व मंत्री मनोहर लाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने सवाल किया कि करनाल में क्या हुआ? खट्टर साहब ने क्या किया? एक काम बता दीजिए जो उन्होंने किया। उन्होंने नौ साल बेकार कर दिए। हमने यहां कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल बनवाया, बाईपास बनवाया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement