BJP submitted memorandum regarding undeclared power cuts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2023 10:08 PM (IST)
अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर एवं जिले मे पिछले एक माह से अघोषित रूप से की जा रही बिजली कटौती को लेकर पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में जिला कलेक्टर आशीष मोदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्रामीण किसानों को सर्दी के मौसम में भयंकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जहां एक और गेहूं,जौ,चना,सरसों आदि की फसलों में पानी की सख्त आवश्यकता है वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग अघोषित रूप से बिजली की कटौती कर रहा है। जिसके चलते किसान परेशान है। इस दौरान बाबूलाल टाक, प्रहलाद त्रिपाठी, कैलाश जीनगर, अनिल जैन, शोभिका जागेटिया, ललित अग्रवाल, महावीर समदानी, मंजू पालीवाल, राजेश सेन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement