Advertisement
छत्तीसगढ़ : भाजपा गिरते जनाधार को लेकर सतर्क

राजनीतिक दलों खासकर भाजपा में चुनाव पूर्व सर्वेक्षण की बात नई नहीं है, लेकिन चुनाव को अभी लगभग ढाई साल बचे हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव को लेकर भाजपा की प्लानिंग कैसी है। और छत्तीसगढ़ में जहां लगातार तीन कार्यकाल तक रमन सिंह रिपीट हो रहे हैं, वहां ‘एंटी इन्कम्बेंसी’ को लेकर पार्टी आलाकमान की चिंता स्वाभाविक है। यूं तो भाजपा के पदाधिकारी इस बारे में खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, मगर छत्तीसगढ़ भाजपा के नए महामंत्री (संगठन) पवन साय का कहना है, ‘‘सर्वे एक सतत प्रक्रिया है। हमारे पास कार्यकर्ताओं की लंबी श्रृंखला है। उनसे रायशुमारी करते रहते हैं।’’
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



