BJP State President CP Joshi asked these 10 questions to Congress MP Rahul Gandhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूछे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से यह 10 सवाल, यहां देखें

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अगस्त 2023 2:22 PM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूछे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से यह 10 सवाल, यहां देखें
जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे है । 1-2018 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में घुम घुम कर राहुल गाँधी ने जनता से वादा किया था कि सरकार में आये तो राजस्थान में सुशासन देंगे 55 महीनों के उनके शासन में 10 लाख से अधिक आपराधिक घटनायें , 7 हज़ार 600 से ज्यादा निर्दोष नागरिकों की हत्या , 30 हजार से ज्यादा बेटियों से दुष्कर्म की घटनायें हुई , क्या यही कांग्रेस का सुशासन मॉडल है ?
2-विधानसभा में एक मंत्री राजस्थान की बेटियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बोलता है तो उसे बर्खास्त कर दिया जाता है और दूसरी तरफ एक दूसरा वरिष्ठ मंत्री विधानसभा में कहता है की राजस्थान रेप में नंबर एक पर है क्योंकि ये मर्दों का प्रदेश है , उसकी मुख्यमंत्री सराहना करते हैं
क्या शांति धारिवाल से राहुल गाँधी सहमत हैं ?
और अगर नहीं तो ऐसा मंत्री सरकार में क्यों हैं ?

3
-कांग्रेस की सरकार कोटा में PFI जैसे संगठन को रैली निकालने की अनुमति देती है , और हनुमान जयंती , हिंदू नववर्ष , परशुराम जयंती , रामनवमी की शोभायात्राओं पर प्रतिबंध लगाती है । जयपुर, करौली , जोधपुर , मालपूरा , छबड़ा भीलवाड़ा में सांप्रदायिक हिंसा होती है , कांग्रेस की सरकार एक समुदाय विशेष के दंगाइयों के पीछे खड़ी होती है ।
उदयपुर में कन्हैया लाल तैली जी की नृशंस हत्या होती है , सरकार उन्हें माँगने पर भी सुरक्षा नहीं देती ।
जयपुर बम ब्लास्ट जिसमें 71 लोगों की जान गई 200 से ज्यादा घायल हो गये , उसके अभियुक्त आतंकियों के खिलाफ पैरवी करने के लिए राज्य सरकार का AAG हाईकोर्ट में गया ही नहीं , और वो बरी हो गये
हिंदुओं के खिलाफ कांग्रेस की राज्य सरकार के इन कारनामों पर राहुल गाँधी का क्या जवाब है ?

4
-2018 के चुनाव में वादा किया था की सरकार में आये तो 10 दिन में प्रदेश के संपूर्ण किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करेंगे , 55 महीने निकल गये किसानों पर कुल कर्ज का 5 प्रतिशत भी माफ नहीं किया , उल्टा कर्ज नहीं चुकाने की वजह से 19 हजार 422 किसानों की जमीन नीलाम हो गई , कई किसान भाईयों ने आत्महत्या कर ली , राहुल गाँधी बताये इसका ज़िम्मेवार कौन है ?
5-विधानसभा चुनावों में राजस्थान के 27 लाख बेरोजगार युवाओं से वादा किया था की सरकार में आते ही हर बेरोजगार को 3500 रुपये मासिक भत्ता देंगे , कांग्रेस राज में अब बेरोजगारों की संख्या 55 लाख को पार कर गई , 1 लाख युवाओं को भी 55 महीने में ये भत्ता नहीं दे सके , राहुल गाँधी बताये की उन्होंने राजस्थान के युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर क्यों ठगा ?

6-कांग्रेस सरकार के 55 महीनों में 19 परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये , पेपर लीक करने वाले माफियाओं के तार कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं । पेपर लीक कर राजस्थान के 60 लाख से ज्यादा युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले अपराधी अभी भी खुला घुम रहे हैं , उन्हें कोर्ट में गिरफ्तारी से बचाने के लिए कांग्रेस के नेता और राहुल जी के करीबी सलमान खुर्शीद वकील बनकर आते हैं ।
एनसीआरबी के अनुसार बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने वालों में राजस्थान देश में नंबर एक पर है
राजस्थान के युवाओं के साथ कांग्रेस ने ऐसा कुठाराघात क्यों किया , इसका जवाब राहुल गाँधी दे ?

7-
भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है । सरकार के मंत्री -विधायक ही एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं , ऊपर से लेकर नीचे तक लूट मची है । ट्रान्सप्रेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट कहती की राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में पिछले 4 वर्षों से नंबर एक पर है
राहुल गाँधी का इस पर क्या कहना है ?

8
-पूरे देश में महंगाई पर भाषण देने वाले राहुल गाँधी बतायेंगे की देश में सबसे महँगा पेट्रोल डीजल राजस्थान में क्यों है ?
बाँसवाड़ा में जहाँ राहुल गाँधी भाषण देंगे वहाँ पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर है , और उसके पड़ोस में गुजरात में 96.90 पैसे है । राहुल गाँधी बताये , पेट्रोल डीज़ल पर ऐसी लूट राजस्थान में क्यों ?
9- चुनाव में कांग्रेस ने राजस्थान की जनता से वादा किया था की पूरे 5 साल एक पैसा बिजली की कीमत नहीं बढ़ायेंगे , 9 बार कीमत बड़ा दी । 2018 में जो बिजली राजस्थान में 5.55 रुपये प्रति यूनिट थी वो आज बढ़कर 11 रुपये 90 पैसे प्रति यूनिट हो गई । आज देश में सबसे महँगी बिजली राजस्थान के लोगो को मिलती है , क्यों राहुल गाँधी जी ?
10- राजस्थान में कांग्रेस राज में आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर है , आदिवासी बहनों के साथ दुष्कर्म की घटनाएँ बेतहाशा बढ़ी हैं । लचर क़ानून व्यवस्था के चलते हमारे आस्था के धाम मानगढ़ के संग्रहालय में भी पिछले दिनों तोड़फोड़ हो गई ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement