Advertisement
गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नवीन ने संभाली पदयात्रा की कमान

पंकज चौधरी ने कहा कि यह अभियान देश के लोकतंत्र को बचाने, अराजकता को उखाड़ फेंकने और देश के खिलाफ हो रही साजिशों को बेनकाब करने के लिए है। विपक्षी दल चुनाव हारने पर ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने दिल्ली में युवाओं को कथित तौर पर भ्रमित कर प्रदर्शन कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन में कुछ लोगों ने रिजीम चेंज करने की बात कही थी, जबकि एक नेत्री ने बांग्लादेश से प्रभावित होकर आंदोलन में आने की बात कही थी।
इस दौरान गोरखपुर से सांसद रविकिशन ने भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा देशविरोधी ताकतों और टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ है, जो भारत में दोबारा दंगे और मंदिरों में बम धमाके देखना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब तक यह विश्वास नहीं हो रहा है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस जहां चुनाव जीतती है, वहां उसे वोट चोरी नजर नहीं आती, लेकिन हारने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाते हैं।
वहीं, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि कुछ ताकतें भारत को अस्थिर करने और अराजकता फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसी ताकतों के लिए देश में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने गोरखपुर में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यहां अव्यवस्था का माहौल था, जबकि आज उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोरखपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


