Advertisement
विधायक विक्रमादित्य के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- स्कूटर पर सेब ढोने वाले आर्थिक ज्ञान न बांटे तो बेहतर

भाजपा ने कहा कि देश के अंदर एक इमानदर और और लोक कल्याणकारी सरकार पिछले 6 वर्षों से चल रही है और गर्व की बात है कि 6 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं है तथा पूरे विश्व पटल पर भारत एक नई शक्ति के रूप में उभरा है।
भाजपा नेताओं ने कहा है कि अगर विक्रमादित्य भूल गये हो तो उन्हें याद दिला दें कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार के समय पूरा तिहाड़ जेल कांग्रेस के तब के मंत्रियों से भरा पड़ा था।
आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पारदर्शी और विकास के लिए समर्पित सरकारें चल रही है भाजपा सरकार का 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य है जिसमें सरकार समर्पित भाव से काम कर रही है तथा आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिससे कि जल्द ही वैश्विक आर्थिक सुस्ती को पीछे छोड़ भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बिलासपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


