BJP National President JP Nadda paid a courtesy visit to the Governor.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

khaskhabar.com: शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 5:11 PM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन, शिमला में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मुलाकात के दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सामान्य चर्चा हुई। नड्डा ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। यह भेंट पूरी तरह शिष्टाचार एवं सौजन्य भाव से हुई, जिसमें किसी भी प्रकार का औपचारिक राजनीतिक विमर्श नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement