BJP MLA Surendra Narayan Singh comment against Mayawati -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मायावती खुद रोज फेशियल कराती हैं, वह हमारे नेता को क्या शौकीन कहेंगी : सिंह

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 मार्च 2019 5:57 PM (IST)
मायावती खुद रोज फेशियल कराती हैं, वह हमारे नेता को क्या शौकीन कहेंगी : सिंह
बलिया। विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की जुबान एक बार फिर फिसल गई। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। सुरेंद्र सिंह ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि मायावतीजी खुद रोज फेशियल करवाती हैं, वह हमारे नेता को क्या शौकीन कहेंगी। बाल पका हुआ है और रंगीन करवाकर आज भी अपने आपको मायावतीजी जवान साबित करती हैं। 60 वर्ष की उम्र हो गई, लेकिन सब बाल काले हैं। इसको कहते हैं बनावटी शौक, मायावती बनावटी शौक वाली हैं फेशियल करवाती हैं, बाल काले करवाती हैं, हमारे मोदी जी तो बस स्वच्छ वस्त्र पहनते हैं। इससे पहले मंगलवार को ही मायावती ने ट्वीट किया था कि सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अंदाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा आम चुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वे अब इस चुनाव में वोट के लिए ही बड़े ताम-झाम व शान के साथ अपने आपको चौकीदार घोषित कर रहे हैं। देश वाकई बदल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement