गोरखपुर। मोहद्दीपुर चौराहे पर गुरूवार को सैंकड़ों पटरी व्यवसायियों को दबंगों द्वारा पटरी से उनकी दुकान हटाये जाने और वहां अपनी पार्किंग बनाने पर नाराज जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में इनलोगों का साथ देने भारतीय जनता पार्टी के विधायक राधा मोहन अग्रवाल भी पहुं गए।
आपको बता दें कि गोरखपुर के मोहद्दीपुर चौराहे पर सड़क के किनारे पटरी व्यवसायी काफी दिनों से अपना व्यवसाय कर रहे थे। कुछ दिनों पहले यहां पर शॉपिंग मॉल का निर्माण हुआ तो शॉपिंगमाल के लोगों ने इन पटरी व्यवसाइयों को हटाकर उस जगह पार्किंग स्टैंड बना दिया। जिससे इन पटरी व्यवसायियों पर रोजी रोटी का सकंट गहराने लगा। इन लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन इनकी सुनवाई नहीं हुई।