BJP manifesto is a pledge for the development of Haryana - Gyan Chand Gupta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा का संकल्प पत्र हरियाणा के विकास का संकल्प - ज्ञानचंद गुप्ता

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 7:37 PM (IST)
भाजपा का संकल्प पत्र हरियाणा के विकास का संकल्प - ज्ञानचंद गुप्ता
पंचकूला, । विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता का चुनावी अभियान चरम पर है। हर रोज ज्ञानचंद गुप्ता को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को श्री गुप्ता ने दर्जन भर कार्यक्रम रहे। कार्यक्रमों के दौरान गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी की भेदभाव की नीतियों की जमकर पोल खोली वहीं भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई। श्री गुप्ता ने भाजपा के संकल्प पत्र को जनआकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बताया। उन्होंने भाजपा का संकल्प पत्र हरियाणा के विकास का संकल्प है। चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान गुप्ता के साथ विशेषतौर पर बंतो कटारिया, प्रमुख व्यापारी नेता बीबी सिंघल, मेयर कुलभूषण गोयल, रंजीता मेहता, ओम प्रकाश देवीनगर, उमेश सूद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने आज सेक्टर-5, चंडी कोटला, सेक्टर-10, गांव बिल्ला, गांव जसवंतगढ़, गांव टिब्बी, गांव सबीलपुर, गांव कनौली, गांव नग्गल, गांव भानू का तूफानी दौरा किया और जगह-जगह लोगों को संबोधित कर वोट मांगे। इसके अलावा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की बैठक व व्यापारियों तथा डाक्टरों के साथ मुलाकात भी की और कार्यक्रमों में शामिल हुए। ज्ञानचंद गुप्ता ने रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा द्वारा जारी किए संकल्प पत्र पर कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में पूरे हरियाणा के विकास रोडमैप है। भाजपा ने 2014, 2019 में जो संकल्प लिए उन्हें पूरा किया और 2024 के संकल्पों को भी भाजपा गारंटी के साथ पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घोषणाएं मात्र छलावा और झूठ की पोटली है। कांग्रेस पार्टी चुनाव के समय लोक लुभावनी घोषणाएं करती है और चुनाव के बाद कांग्रेस अपने घोषणा पत्र को फेंक देती है।
गुप्ता ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। भाजपा ने 10 वर्षों में हरियाणा की तकदीर और तस्वीर को बदला है। इन दस सालों में पंचकूला के अंदर अभूतपूर्व विकास हुआ है। 2014 से पहले पंचकूला विकास के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ तथा राजनीतिक भेदभाव का शिकार था। 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास की बयार बही और पंचकूला में भाजपा सरकार ने आईटीआई, पॉलीटैक्निकल कालेज, राष्ट्रीय फैशन तकनीक संस्थान, इंजीनियरिंग कालेज के अलावा अनेकों विकास के काम किए। मेडिकल कॉलेज का काम चल रहा है, जल्द ही क्लासें भी लगनी शुरू हो जाएंगी।
जगह-जगह फूल मालाओं से हुआ ज्ञानचंद गुप्ता का स्वागत
जनसंपर्क अभियान के दौरान ज्ञानचंद गुप्ता को लोगों ने प्रचंड बहुमत से जिताने का भरोसा दिया और कहा कि पंचकूला में कमल खिलेगा और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। जहां-जहां भी गुप्ता ने गए लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान गुप्ता ने भी लोगों से वादा करते हुए कहा कि पंचकूल के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
भाजपा ने गुंडाराज खत्म किया
व्यापारी वर्ग और डाक्टरों के कार्यक्रमों में गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और अपने लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों के हितों में अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ हर व्यापारी वर्ग को मिल रहा है। कांग्रेस के समय जो गुंडाराज चलता था वह भाजपा सरकार ने खत्म किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement