Advertisement
यूपी में भाजपा ने उपचुनाव को बनाया प्रतिष्ठा का मुद्दा, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी उन्नाव की बंगरमऊ की सीट से सारे समीकरण दुरूस्त करने शुरू कर दिये हैं। इसके बाद वह टुंडला जाएंगे। इन सभी के साथ संगठन के लोग भी वहां पर पहले से मौजूद रहते हैं, जो जमीनी फीडबैक देते हैं।
राजनीतिक जानकार राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि जिन 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उनमें से 6 सीटें भाजपा के पास थीं। भाजपा सत्तारूढ़ दल है, ऐसे में उसके लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय है। भाजपा चाहेगी कि 8 सीटें न जीत पाए तो कम से कम 6 सीटों पर जीत बरकरार रखे।
भाजपा के प्रदेश मंत्री चन्द्रमोहन ने कहा कि, "भाजपा हर चुनाव को लेकर संजीदा रहती है। हमारी पार्टी ने पूरी तैयारी कर रखी है। भाजपा सरकार की बहुत सारी उपलब्धियां हैं, इस कारण जनता भाजपा के प्रत्याशियों को निश्चित तौर पर विजयी बनाएगी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


