आज से देशभर में मुस्लिम पंचायतें, जिम्मेदारी नकवी को
khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 10:01 AM (IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने देश भर में अल्पसंख्यक पंचायत करने का फैसला लिया
है। जिसकी जिम्मेदारी केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मुख्तार
अब्बास नकवी को दी गई है। नकवी आज से ही इस पंचायत कार्यक्रम की शुरुआत
करने जा रहे हैं। नकवी अपने काफिले के साथ बाई रोड मेवात के लिये निकलने
वाले हैं, जहां पहुंच कर हाथिन में गर्ल होस्टेल का उद्घाटन करेंगे। सुबह
10:25 पर पंचायत की शुरुआत मेवात मॉडल स्कूल हाथिन में होगी।