शिमला। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश
कार्यसमिति की बैठक व अभ्यास वर्ग आगामी 3 व 4 दिसम्बर को प्रदेश कार्यालय दीपकमल
में होगा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भण्डारी ने यह जानकारी देते हुए एक प्रेस बयान में
बताया कि 3 दिसम्बर को पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक दोपहर 2.00 बजे होगी,
जबकि 4 दिसम्बर को कार्यसमिति बैठक व अभ्यास वर्ग प्रातः 10.00 बजे शुरू होगा। इस
बैठक व अभ्यास वर्ग में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार
धूमल, किसान मोर्चा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती तथा
प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा मार्गदर्शन करेंगे।
माघ मेले में युद्ध जैसी तैयारी,पहले कभी ऐसा
देखा है क्या, पढ़िए पूरी ख़बर