BJP has target on Congress legislator Divya Maderna,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर भाजपा ने साधा निशाना, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: सोमवार, 18 मार्च 2019 7:03 PM (IST)
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर भाजपा ने साधा निशाना, यहां पढ़ें
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. अलका गुर्जर ने कहा कि कल औसियां में वहाँ की विधायक दिव्या मदेरणा द्वारा महिला सरपंच के प्रति दर्शाया गया व्यवहार निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। एक विधायक द्वारा महिला जनप्रतिनिधि को इस प्रकार से सार्वजनिक रूप से दुर्भावनावश प्रताड़ित करने से कांग्रेस विधायक की ओछी मानसिकता व अहंकार प्रदर्शित होता है। यह व्यवहार कांग्रेस का वास्तविक चरित्र दर्शाता है।डाॅ. गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही महिला, दलित व पिछड़े वर्ग के साथ इस प्रकार का व्यवहार करती रही है। जबकि भाजपा के लिये ग्राम पंचायत के पंच से लेकर सभी जनप्रतिनिधि व सभी वर्ग सम्मानीय हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement