khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 11:47 AM (IST)
बूंदी। जिले के तालेड़ा में रविवार को कोटा जाते समय राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल जैन और भाजयुमो नेता अजय गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याएं भी बताईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बिजली के बिलों में आ रही खामी के बारे में बताया और बिजली व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। इस पर मंत्री ने सुधार के भरोसा दिलाया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी है भाजपा सरकार ने किसानों के लिए काफी अच्छे कार्य किए हैं। भाजपा नेता जैन ने मंत्री को तालेड़ा कस्बे में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटवाकर दूसरी जगह शिफ्ट करवाने की मांग की। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष हीरालाल मालव, डोंगा राव, जीतू गुंजल, आशुतोष जैन, गोलू जैन, धनराज माली, नरेश गुर्जर, जुगराज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलायायह भी पढ़े :इंग्लिश भाषा की वर्णमाला में स्वर और व्यंजन
बनाने का दावा