BJP coalition government has brought the farmers to the trough: Abhay Singh Chautala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा गठबंधन सरकार ने किसानों को गर्त में पहुंचा दिया है: अभय सिंह चौटाला

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अगस्त 2023 5:17 PM (IST)
भाजपा गठबंधन सरकार ने किसानों को गर्त में पहुंचा दिया है: अभय सिंह चौटाला
करनाल। ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 156वें दिन जिला करनाल के हलका असंध के गांव नरू खेड़ी से शुरू हुई और गांव हथलाना होते हुए औंगद पहुंची। इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का गांव वासियों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इनेलो नेता ने गांव वासियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस दौरान इनेलो में शामिल होने का सिलसिला जारी रहा और अन्य दलों को छोडक़र सैकड़ों की तादाद में लोगों ने चौ. देवीलाल की नीतियों में आस्था रखते हुए इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। गांव औंगद में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार ने किसानों को गर्त में पहुंचा दिया है। धान की फसल में नमी के नाम पर 200 रूपए से 250 रूपए काट कर किसानों का हजारों करोड़ रूपए खा गए। नमी के नाम पर काटे गए रूपयों का कोई रिकार्ड नहीं है कि वो राशि किस खाते में गई है। हर साल धान की फसल में नमी के नाम पर घोटाले करने का खेल कई सालों से बदस्तूर जारी है। जहां किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके उनके वोट लेकर सत्ता हासिल की वहीं किसानों की न तो फसलों के दाम दिए, न ही समय पर पूरी फसल की खरीद की। खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयां समेत कृषि उपकरणों के दाम बढ़ा दिए। खाद पर सब्सिडी कम कर दी, साथ ही एक बैग जो 50 किलो का आता था उसे 45 किलो का कर दिया। खाद लेने के लिए पोर्टल पर डालना जरूरी कर दिया जबकि पोर्टल चलते ही नहीं हैं। बीमा कंपनियों से सांठगांठ कर किसानों से प्रीमियम के हजारों करोड़ रूपए लूट लिए और मुआवजा लेने के लिए किसान आंदोलन करने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस किसान विरोधी भाजपा गठबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ फैंकने और चौ. देवीलाल की नीतियों की किसान और कमेरे की सरकार बनाने का समय आ गया है। इस पर लोगों ने दोनों हाथ उठाकर अभय सिंह चौटाला की बातों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोगों का रुझान और विश्वास अब सिर्फ इनेलो की तरफ है और इंतजार कर रहे हैं कि जैसे ही चुनाव आएंगे तो इनेलो को सत्ता सौंपेंगे। इनेलो की सरकार बनते ही जो वादे किए हैं उन्हें प्रमुखता से पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement