कानपुर। ग्वालटोली थानाक्षेत्र में बुधवार की
रात बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ कारोबारी को गोली मार दी। गोली लगने से युवक
गंभीर घायल हो गया और वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पाकर
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्वालटोली
थानाक्षेत्र स्थित अहिराना निवासी दिनेश सोनी सर्राफ कारोबारी है। उनकी नयागंज में
सर्राफ की दुकान है। बहन गोल्डी ने बताया कि रोजाना की तरह भाई दुकान से बुधवार की
रात 9 बजे करीब
बाइक से घर आये और बाइक खड़ी करने लगे। इसी बीच पीछे से आये बाइक पर सवार तीन
बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी
फैल गई। शोर सुनकर आये परिजनों ने देखा कि सर्राफ खून से लथपथ पड़े हुए है। इलाकाई
लोग कुछ समझ पाते कि बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग निकले। सूचना पाकर मौके
पर एसपी पश्चिम सचिन्द्र पटेल सीओ कर्नलगंज विशाल पाण्डेय, ग्वालटोली थानाप्रभारी रुकम पाल सिंह
मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जहां हैलट के डाक्टरों ने सर्राफ की हालत गंभीर बताया है। सीओ का कहना है कि
प्रथमदृष्टया जांच में परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे है। लेकिन मामला
पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है फिलहाल परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर मामला
दर्ज कर जांच की जा रही है।[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]