Bikaner: BJP In-charge Effigy Burnt in Protest Against Remarks on Sachin Pilot; Congress Workers Express Strong Outrage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर : सचिन पायलट पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा प्रभारी का पुतला फूंका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा आक्रोश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 मई 2026 10:04 AM (IST)
बीकानेर : सचिन पायलट पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा प्रभारी का पुतला फूंका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा आक्रोश
बीकानेर। राजस्थान के भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट के खिलाफ की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस बयान के विरोध में बीकानेर के कोट-गेट पर कांग्रेस नेता सलीम भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राधा मोहन दास अग्रवाल का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पायलट समर्थकों ने "राधा मोहन दास अग्रवाल मुर्दाबाद" और "राधा मोहन तुम माफी मांगो" के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के सचिव सलीम भाटी ने इस दौरान कहा कि सचिन पायलट की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है, इसीलिए उनके नेता ओछी भाषा और अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही माफी नहीं मांगी गई और भविष्य में ऐसी व्यक्तिगत टिप्पणियां जारी रहीं, तो भाजपा को भारी जन आक्रोश झेलना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने इसे 'ओछी राजनीति' का परिचायक बताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सलीम भाटी : सचिव, एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग, अरुण व्यास : युवा कांग्रेस नेता, नित्यानंद पारीक : प्रदेश उपाध्यक्ष, अभाव अभियोग विभाग, गजेंद्र सिंह सांखला : प्रदेश महासचिव, शशिकला राठौड़ : शहर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, आनंद सिंह सोडा: ब्लॉक अध्यक्ष।
इसके अलावा शहजाद भुट्टा, आजम अली, मैक्स नायक, नितिन वत्स, रविकांत वाल्मीकि, सुनील पुरोहित और रियाज अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement