khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 8:06 PM (IST)
बिजनौर विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप भारी भरकम दलबल के साथ जिला जेल पर छापा मारा छापे में 11-12 बैरक की तलाशी ली गयी लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हो सका
चुनाव अचार संहिता लगने पर बिना किसी पूर्व सूचना के डीएम जगतराज व एसपी अजय साहनी ने जिले के एसडीएम व सीओ के साथ जिला जेल पर छापा मारा,छापे में आनन् फानन में बैरकों तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन आधा घंटे से अधिक चली कवायद में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के हाथ कुछ नहीं लगा डीएम ने छापे की कार्रवाई को आयोग के निर्देश पर कार्रवाई बताया