Bijnor : Edited video of PM Modi made and shared with AI, accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर : AI से पीएम मोदी का एडिटेड वीडियो बनाकर किया शेयर, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 मार्च 2025 2:50 PM (IST)
बिजनौर : AI से पीएम मोदी का एडिटेड वीडियो बनाकर किया शेयर, आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर | उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का मामला सामने आया है। वीडियो में प्रधानमंत्री को नमाज़ पढ़ते हुए दिखाया गया था। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, मंडावर थाना क्षेत्र के राजरामपुर गांव निवासी सादान अंसारी नामक युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पीएम मोदी का एक वीडियो एडिट किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी सादान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो अन्य लोग शामिल हैं, उनकी भी तलाश जारी है। पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने वालों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है और कहा है कि इस तरह की भ्रामक व भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement