Big police action in Dausa: 3 miscreants arrested with illegal weapons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 सितम्बर 2024 4:57 PM (IST)
दौसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार
दौसा। मानपुर थाना पुलिस ने सिकराय कस्बे से अवैध हथियारों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, 12 जिन्दा कारतूश, और एक क्रेटा गाड़ी बरामद की गई है। थानाधिकारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन बदमाश एक क्रेटा गाड़ी में अवैध हथियार लेकर सिकराय कस्बे में घूम रहे हैं और कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कड़ी कोठी रोड पर गाड़ी को घेर लिया और उसकी तलाशी ली। गाड़ी के डैशबोर्ड से एक लोडेड पिस्टल और सफेद प्लास्टिक की डिब्बी में भरे हुए कारतूस बरामद हुए। जब बदमाशों से पिस्टल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों में राजेन्द्र कुमार उर्फ रिंकु मीना, सचिन मीना और राजूलाल मीना शामिल हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी गाड़ी व हथियार जब्त कर लिए गए हैं।
इस कार्रवाई के लिए मानपुर थाना पुलिस की सराहना की जा रही है, जो कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सतर्कता और तत्परता का परिचय दे रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement