Big Brothers Little Brother on murder charge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 9:29 PM (IST)
छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप

बठिंडा। जिले के उपमंडल तलबंडी साबो के गांव गुरूसर जगा में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या के मामले में थाना तलबंडी साबो में जसपाल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जसपाल सिंह एक ही मकान में अपने बड़े भाई इकबाल सिंह के साथ रहता था।

जसपाल सिंह कुंवारा है जबकि इकबाल सिंह शादी शुदा था। दोनों भाईयों में जगह के बटवारे को लेकर रंजिश थी। जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह अनुसार गत 5 नवंबर को दोनों भाईयों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद जसपाल सिंह ने इकबाल सिंह पर फाबड़े से बार किया जिससे इकबाल सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां उसकी कल सांय मौत हो गई। जांच अधिकारी मृतक के लगभग 14 वर्षीय बेटे अवतार सिंह के बयान पर थाना तलबंडी साबो में मामला दर्ज कर शव का पोस्ट मार्टम करवा आज वारिसों को सौंप दिया गया है। आरोपी फरार है।

यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’ यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement