Advertisement
चूरू जिले में बीदासर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कई वारदातें करना स्वीकारा

सोमवार को रात के समय प्राइवेट कार से गश्त कर रहे हैड कांस्टेबल रमेश कुमार एवं कांस्टेबल अशोक कुमार को एक बाइक पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। सन्दिग्ध लगने पर रुकने का इशारा करने पर तीनों तेज गति से गांव की ओर भागने लगे। दोनों पुलिसकर्मियों ने कार को बाइक के बराबर लिया तो कार में पीछे बैठे एक व्यक्ति ने हैड कांस्टेबल पर लोहे के पाइप से वार किया, लेकिन दूरी होने के कारण उन्हें कोई चोट नहीं लगी।
लगातार दोनों पुलिसकर्मी बाइक सवारों का पीछा करते रहे और अतिरिक्त जाब्ता के लिए कॉल कर दिया। गांव घंटियाल के पास उनकी बाइक स्लिप हो गई। तारबंदी फांद कर चोरों ने अंधेरे में फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई वारदातें खुलने एवं चोरी का माल बदामद होने की संभावना है।
एसपी यादव ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी करीब 5-6 दिन पहले गुजरात से नोखा आए और वहां एक होटल में रुके। 14 सितंबर को इन्होंने नोखा से एक बाइक चोरी की और बीदासर आकर तीन मकानों में चोरी कर सामान लेकर वापस नोखा चले गए। सोमवार को नोखा से बीकानेर गए और वहां एक होटल में रुके। चोरी का सामान होटल में रखकर इन्होंने करीब 7 से 8 ग्राम चोरी के सोने के आभूषण बीकानेर के एक सुनार को 25500 रुपये में बेच दिये। रात 2:00 बजे ये डूंगरगढ़ की तरफ गए और वहां एक बंद मकान में सेंधमारी की। वहां से करीब 4:30 बजे बीदासर पहुंचे। जहां चोरी के लिए बंद मकान ढूंढ रहे थे, उससे पहले पुलिस ने इन्हें देख लिया और पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


