bhupendra singh attack on congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खस्ताहाल सड़कों के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार: भूपेन्द्र सिंह

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 5:42 PM (IST)
खस्ताहाल सड़कों के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार: भूपेन्द्र सिंह
मंडी। संधोल तहसील की नेरी कोथूवां और स्योह संधोल वाया बैरी सड़के बीस वर्षों से पक्की नहीं हुई हैं। जिस कारण कान्द्रोह, सेड, बन्ह, चट रोन, उपरली और निचली बैरी, लाहसनी गावों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज़िला परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार और भाजपा के विधायक इन सड़कों के प्रति उदासीन हैं। वर्तमान सरकार ने पांच वर्षों में इन सड़कों के लिये कोई कदम नहीं उठाया। जबकि कांग्रेस पार्टी के नेता व हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष पिछले पांच सालों से झूठे आस्वासन देकर जनता को ठग रहे हैं। भुपेन्द्र सिंह ने सरकार व विभाग से इन सड़कों को पक्का करने की मांग की है। इसके अलावा सोहर चौक से खुड्डी सड़क को पक्का करने, संधोल में एसडीएम का कैम्प ऑफिस खोलने, बस स्टैंड का निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने, कालेज, आईटीआई और केन्द्रीय विद्यालय के भवनों का निर्माण कार्य शुरू करने की भी मांग की है। अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति और टेस्टों की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement