Bhubaneswar Rajdhani Express coach broken spring-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के कोच का टूटा स्प्रिंग

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 11:23 PM (IST)
भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के कोच का टूटा स्प्रिंग
कानपुर। दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही 22811 राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच के शॉकर का स्प्रिंग गुरुवार को टूट गया। झटके लगने पर यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे प्रशासन से की। जिसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। गाड़ी का कोच बदलने के बाद दो घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस का कानपुर पहुंचने से पूर्व आउटर पर एक कोच का अचानक शोकर में लगी स्प्रिंग टूट गया। झटका लगने पर यात्री घबरा गए और चीखने लगे। गाड़ी में सवार टीटीई ने यात्रियों की शिकायत पर सेंट्रल स्टेशन पर गाड़ी का कोच बदलवाया। इस दौरान गाड़ी दो घंटे तक खड़ी रही। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि कोच बदला गया। यात्रियों को बदले गए कोच में शिफ्ट कर गाड़ी को दो घंटे बाद दोपहर करीब सवा दो बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।

[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement