Bhatnagar will attend NCTA meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भटनागर एनसीटीए की बैठक में भाग लेंगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 दिसम्बर 2023 7:12 PM (IST)
भटनागर एनसीटीए की बैठक में भाग लेंगे
उदयपुर । केन्द्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) की 24 वीं बैठक में भाग लेने के लिए सेवानिवृत्त सीसीएफ राहुल भटनागर बतौर विशेषज्ञ सदस्य हिस्सा लेंगे। एनसीटीए के सहायक वन महानिदेशक साजिद सुल्तान द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र के अनुसार भटनागर को देश के सात प्रमुख विशेषज्ञ सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व में 12 जनवरी को आयोजित होने वाली प्राधिकरण की 24 वीं बैठक में आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में भटनागर के साथ ही लोकसभा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी तथा विशेषज्ञ सदस्य एसएस श्रीवास्तव, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के महासचिव रवि सिंह, डॉ. रूापनारायण मंडवे, डॉ. प्रदीप के मलिक, डॉ. एचएस नेगी और डॉ. मधु वर्मा सहित राजस्थान, ओडिसा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मिजोरम व छत्तीसगढ़ के मुख्य वन्यजीव अधीक्षक तथा संबंधित विभागीय उच्चाधिकारी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement