Bhanwari Devi case - son presented in court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भंवरी देवी मामला - बेटा हुआ कोर्ट में पेश

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 5:28 PM (IST)
भंवरी देवी मामला - बेटा हुआ कोर्ट में पेश
जोधपुर। राजस्थान में सियासी भूचाल लाने वाले भंवरी देवी मामले में अब भंवरी के बेटे साहिल के भी अदालत में बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट ने साहिल को तीन बार वारंट जारी किया, जिसके बाद अब जाकर साहिल कोर्ट में पेश हुआ है। इस मामले में सीबीआई अब तक मलखान की बहन इन्द्रा को नहीं पकड़ पाई है और इस मामले में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और कांग्रेस विधायक मलखान विश्नोई जेल में बंद है। आपको बता दें कि एएनएम की हत्या के आरोप में ये दोनों जेल में बंद है और इन पर भंवरी की ह्त्या कराने का आरोप है। कौन थी भंवरी और क्यों हुई हत्याजोधपुर के बोरुन्दा निवासी अमरचंद नाम ने एक सितम्बर 2011 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी एएनएम भंवरी देवी लापता है। अमरचंद ने भंवरी के अपहरण की आशंका जताते हुए तत्कालीन राज्य सरकार में मंत्री महिपाल मदेरणा सहित दो से तीन लोगों पर शक जाहिर किया था। इसके बाद ये मामला सुर्खियों में आ गया। राज्य सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई ने तीन दिसम्बर 2011 को महिपाल मदेरणा के पूछताछ की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में इस मामले में कांग्रेस विधायक मलखान सिंह विश्नोई का भी नाम आया। उन्हें भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद से महिपाल व मलखान अभी तक जेल में ही है। सीबीआई का दावा है कि भंवरी देवी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को जला कर उसकी राख को राजीव गांधी लिफ्ट नहर में बहा दिया गया। सीबीआई की तहकीकात के बाद यह मामला कोर्ट में है और दोनों सियासतदान जेल में बंद है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement