Bhamashah honored for presenting sound system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साउंड सिस्टम भेंट करने पर भामाशाह का सम्मान

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2023 4:22 PM (IST)
साउंड सिस्टम भेंट करने पर भामाशाह का सम्मान
चूरू। जिले के जांदवा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह जगदीश खीचड़ पुत्र केसरदेव खीचड़ की ओर से 85 हजार रुपए का साउंड सिस्टम भेंट किया है। इस उपलक्ष्य में मंगलवार को स्कूल में हुए कार्यक्रम में उन्हें सम्म्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहन सोनी ने कहा कि अंचल की यह परम्परा रही है कि शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में लोग अपनी खून-पसीने की कमाई लगाते रहें हैं। खीचड़ ने इस परम्परा को आगे बढाया है। ऎसे लोगों से स्कूल प्रशासन को भी हौसला मिलता है और बच्चों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत से कमाए गए पैसे को परोपकार में लगाने वाले लोग वास्तव में महान होते हैं। इस अवसर पर गांव के प्रबुद्धजन, एसडीएमसी व एसएमसी सदस्य भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement