Advertisement
गांवों के विकास पर भजन लाल सरकार का ब्रेक, मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना बंद

मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना प्रदेश के दूरदराज और पिछड़े इलाकों में आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास के लिए शुरू की गई थी। इसमें स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा, सड़कें, और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने का लक्ष्य था। यह योजना स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों पर बल देती थी और आदर्श ग्राम बनाने के उद्देश्य से भी जन सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता था।
अब बताया जा रहा है कि राजस्थान की भाजपा सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना शुरू करने जा रही है। उसी में इस योजना के प्रावधान भी समाहित किए जाएंगे। लेकिन, अब सवाल यह उठता है कि जब राज्य सरकार खुद इस योजना के अंतर्गत कार्य करने के लिए निर्देश दे रही थी, तो अचानक इसे बंद करने का क्या कारण था? क्या यह निर्णय विकास की गति को पीछे धकेलने वाला साबित होगा?
अब तक कई योजनाएं बंद की और कुछ के नाम बदले हैंः
उल्लेखनीय है कि राजस्थान की सत्ता में आते ही बीजेपी ने गहलोत सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया तो कुछ के नाम बदल दिए। इनमें सबसे अहम योजना थी इंदिरा स्मार्टफोन योजना, जिसके तहत 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने का वादा किया गया था। इसके साथ ही तीन साल तक फ्री इंटरनेट डेटा भी उपलब्ध कराना था। यह योजना गहलोत सरकार का एक बड़ा चुनावी मास्टरस्ट्रोक था, लेकिन भजनलाल सरकार ने इसे महज एक चुनावी हथकंडा बताकर बंद कर दिया।
इसके बाद, राजीव गांधी युवा मित्र कार्यक्रम को भी बंद किया गया, जिसमें 5,000 युवाओं को रोजगार दिया गया था। इन युवाओं की जिंदगी अचानक बेरोजगार हो गई। क्या यह योजनाओं के प्रति सरकार की संजीदगी की कमी को नहीं दर्शाता?
इसी तरह, सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना कर दिया। इसके अलावा, कई अन्य योजनाओं के नाम भी बदलकर नए रूप में प्रस्तुत किए गए। जैसे इंदिरा रसोई योजना का नाम बदलकर अन्नपूर्णा रसोई, और राजीव गांधी जल स्वावलंबन योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना किया गया।
विकास योजनाओं में भी राजनीति करना क्या उचित हैः
सवाल यह उठता है कि क्या विकास योजनाओं पर भी राजनीति करना उचित है? नाम बदलने से योजनाओं का उद्देश्य भी बदल जाता है? क्या इन योजनाओं का असली लक्ष्य जनता की भलाई और विकास था या फिर राजनीतिक लाभ और नामकरण की कवायद थी? राजस्थान सरकार का यह कदम सिर्फ नाम बदलने या योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालने तक सीमित नहीं रहा है। यह सरकारी योजनाओं की निरंतरता और स्थायित्व पर भी सवाल उठाता है। क्या राजस्थान सरकार के पास गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को लागू करने की इच्छाशक्ति और क्षमता नहीं है? या फिर, यह सिर्फ एक और चुनावी दांव है, जिसमें सत्ता में रहते हुए योजनाओं का नाम बदलकर या बंद करके अपनी राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश की जा रही है?
अपनी लाइन बड़ी करे भाजपा सरकारः
भाजपा सरकार की इस बात के लिए भी आलोचना हो रही है कि विकास योजनाओं के बंद होने से उस पर आधारित विकास कार्यों की स्पीड कम होगी अथवा रुक जाएगी। गरीबों और पिछड़े इलाकों में रहने वालों को इसका नुकसान होगा। क्या यह सरकार का एक कदम पीछे नहीं है, जो विकास की राह पर किसी राजनीतिक खेल को छोड़ने की बजाय आगे बढ़ने की बजाय रुकने का फैसला ले रही है? इस ताजा कदम से यह साफ हो जाता है कि सरकार की प्राथमिकताएं कहीं न कहीं आम जनता के विकास से हटकर राजनीति के इर्द-गिर्द ही घूम रही हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


