khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 4:05 PM (IST)
अलवर। स्वतंत्रता दिवस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाना की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मंत्री ने खुली जीप में सवार होकर परेड की सलामी ली। इस मौके पर शहीदों की वीरांगनों और परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीएम हरिभान मीणा की ओर से राज्यपाल का संदेश पढ़ा गया।