Beware of fraudsters promising benefits under welfare schemes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर ठग लोगों से रहे दूर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 5:08 PM (IST)
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर ठग लोगों से रहे दूर
भीलवाड़ा। श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर ठग लोग भिन्न-भिन्न फोन नम्बर (92511-91138, 93517-07334, 70141-27936 इत्यादि) से जिले के निर्माण श्रमिकों को फोन कर रहे हैं। फोनकर्ता स्वयं को श्रम विभाग भीलवाड़ा का अधिकारी/कार्मिक बताकर योजनाओं के आवेदन स्वीकृत करवाने के एवज में धनराशि की मांग करते हैं। ऐसे ठग लोग पोर्टल से आवेदनों की जानकारी लेते हैं तथा हिताधिकारियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर और उन्हें आवेदन से संबंधित पोर्टल के स्क्रीनशोट भेजकर अपने जाल में फंसाते हैं। पीड़ितों द्वारा इस फ्रॉड से संबंधित ऑडियोक्लीप भी सामने लाये गये है। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाने में श्रम विभाग द्वारा परिवाद भी दर्ज करवाया गया है। श्रम आयुक्त शिवदयन सोलंकी ने जिले के समस्त निर्माण श्रमिकों से अपील कि है की वे इस तरह के किसी झांसे में न आए। श्रम विभाग द्वारा किसी भी आवेदन को स्वीकृत करने के लिए इस तरह फोन नहीं किया जाता है। इस तरह के फोन आने पर तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने में परिवाद दर्ज करवाये। इसके अतिरिक्त योजनाओं से संबंधित किसी भी समस्या जानकारी के लिए जिला कार्यालय उप श्रम आयुक्त से सम्पर्क करे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement