उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों को
उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुरस्कृत भी किया। उन्होंने चिकित्सक समुदाय से
इस व्यवसाय की श्रेष्ठता को बनाए रखने के लिए सेवाभाव से मरीजों का इलाज
करने का आग्रह किया। दीक्षान्त समारोह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
राजेन्द्र राठौड़, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ और महात्मा
गांधी विश्व विद्यालय के अध्यक्ष डाॅ. एमएल स्वर्णकार ने भी सम्बोधित किया।